भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

योजना की सफलता समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर निर्भर : बीडीओ




खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीबी जी राम जी योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें रोजगार सेवकों, मुखियाओं, पंचायत समिति सदस्यों, योजना से जुड़े कर्मियों को योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा जमीनी स्तर पर इसके बेहतर संचालन की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मांझी ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता उसके समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मियों से योजनाओं के संचालन में जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश प्रमाणिक, सहायक अभियंता आशुतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता आशुतोष कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार सोय, देवचरण बानरा ने प्रशिक्षण सत्र में योजना की रूपरेखा, उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों, क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाना है। इसका लक्ष्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कार्यान्वयन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण में प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया विशुलाल माझी, मुखिया सुनिता तापे, मुखिया इन्द्रजीत उरांव, मुखिया नोगश्वरी हेम्ब्रम, मुखिया मंगल सिंह जामुदा सहित मुखिया, पंचायत सचिव, बीएफटी, रोजगार सेवक, जेएस, एलपीएस आदि कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top