2004 में आतंकी से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कांस्टेबल फिरदौस अहमद की पत्नी गुलशन आज एसएसपी मोहिता शर्मा से मुलाकात के दौरान काफी भावुक हो गई. उनकी आंखों में भले ही आंसू भरे हों, लेकिन चेहरे पर पति की शहादत का गर्व साफ झलक रहा था. इस दौरान, उन्होंने कहा कि उन्हें दुख बहुत है, लेकिन उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व भी है. अपने पति की शहादत के बाद उन्होंने अपने बेटे को जम्मू और कश्मीर पुलिस के लिए तैयार किया है. आज उनका बेटा हारून अहमद भी जम्मू और कश्मीर पुलिस में रहकर देश की सेवा कर रहा है. वीरनारी गुलशन आज कठुआ में आयोजित तिरंगा पदयात्रा में हिस्सा लेने आईं थी. तिरंगा पदयात्रा में करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.
Source link