![]()
जिले में विभिन्न प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आप
.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में 45 मामलों के लिए कुल 54.15 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत राशि में सड़क दुर्घटना के 25 मामलों के लिए 25 लाख रुपए, पानी में डूबने से हुई चार मौतों के लिए 16 लाख, सर्पदंश से दो मौतों के लिए आठ लाख रुपए तथा अग्निकांड में हुई एक मौत के लिए चार लाख रुपए शामिल हैं। वहीं, अतिवृष्टि से कच्चे-पक्के मकानों को हुए नुकसान के 11 मामलों में 45,500 रुपए तथा वज्रपात से मृत दो पशुओं के लिए 69,500 रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
बैठक में आपदा से जुड़े लंबित मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। इस दौरान खरसावां, राजनगर और ईचागढ़ अंचल में तीन माह से अधिक समय से लंबित मामलों को लेकर गंभीर नाराजगी जताई गई। संबंधित अंचल अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को लंबित मामलों का कारण स्पष्ट करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। अपर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आपदा से प्रभावित परिवारों के मामलों में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि आपदा राहत के लिए आवेदन किए 45 दिन या उससे अधिक समय हो गया है और सहायता नहीं मिली है, तो उपायुक्त कार्यालय अथवा जिला आपदा प्रबंधन कोषांग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने सभी अंचल अधिकारियों को योजनाओं और सहायता के प्रावधानों का स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र परिवारों को आवेदन, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।