भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजनगर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल भारत माता के लगाए जयकारे




भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को राजनगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनसा लोहार एवं उज्ज्वल मोदक ने किया। यात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर रामदू चौक तक पहुंची। वहां से वापस पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई। इस दौरान लाउडस्पीकर पर देशभक्ति गीत बजाए गए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रखंड अध्यक्ष मनसा लोहार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया जा रहा है। यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा नेता रमेश हांसदा, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, बलदेव मंडल, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top