भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति; दूसरे दिन ही उखड़ने लगी सड़क...




राजनगर से सरायकेला होते हुए कांड्रा तक जर्जर सड़क पर गड्ढे भरने का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। लेकिन सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थिति यह है कि एक दिन गड्ढों में अलकतरा-चिप्स डालकर मरम्मत की जाती है। अगले ही दिन चिप्स उखड़ने लगती है। इससे सड़क फिर अपनी पुरानी स्थिति में पहुंच रही है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालक एक बार फिर धूल, गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रूंगटा कंपनी और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सड़क के गड्ढों को भरने का काम कराया जा रहा है। मगर गड्ढों में चिप्स डालने के बाद रोलर नहीं चलाया जा रहा है। इससे सड़क की पकड़ मजबूत नहीं हो पा रही है। वाहनों के दबाव के साथ ही चिप्स उखड़कर सड़क पर बिखर जा रही है। गड्ढे दोबारा दिखाई देने लगे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि जनप्रतिनिधियों का भी इस सड़क से लगातार आवागमन होता है। बावजूद इसके मरम्मत की गुणवत्ता पर कोई प्रभावी सवाल नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मरम्मत इसी तरह होती रही तो सरकारी व कंपनी के संसाधन खर्च होने के बावजूद सड़क की समस्या जस की तस बनी रहेगी। राजनगर से सरायकेला होते हुए कांड्रा तक जर्जर सड़क अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ जानलेवा भी बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जगह-जगह उखड़ी गिट्टियों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में गंभीर पहल नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे भरने के नाम पर अलकतरा-चिप्स डाले जा रहे हैं। पर्याप्त रोलर नहीं चलाया जा रहा है। इसी कारण चिप्स दूसरे ही दिन उखड़ने लगती है। इससे सड़क फिर पहले जैसी जर्जर स्थिति में पहुंच जाती है। रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर सबसे अधिक रूंगटा माइंस के भारी-भरकम लोडेड वाहन चलते हैं। लगातार भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। कंपनी की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top