![]()
अवैध बालू के उठाव और परिवहन के खिलाफ बेंगाबाद में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मोतीलेदा घाट से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। सूचना मिली थी कि मोतीलेदा घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। जब्त ट्रैक्टर को बेंगाबाद थाना लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी गई है।
Source link