भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वतंत्रता दिवस पर मुशायरा व कवि सम्मेलन



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरोग-ए-अदब की ओर से 15 अगस्त की शाम मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अंजुम संस्कार स्कूल के सहयोग से यह कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। इसमें पश्चिम बंगाल और गोड्डा के अलावा जिले के स्थानीय कवि व शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से मेराज अहमद ‘मेराज’, परवेज काशमी, अजहर आरिफ और जान निसार शिरकत करेंगे, जबकि गोड्डा से कवि राजेश पाठक अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने बताया कि इस साहित्यिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशप्रेम, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। इसमें शायर और कवि अपनी रचनाओं के जरिए सामाजिक व राष्ट्रीय भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। फरोग-ए-अदब के मुख्य सचिव सरफराज चांद ने जिले के तमाम साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top