Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 15 august 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में राशि के आधार पर लोगों के दिन की ज्योतिषाचार्य भविष्यवाणी करते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज यानी 15 अगस्त के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की चाल का असर हर राशि के जातकों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को शुभ बना देती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इसके साथ हस्ता नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में संचार कर रहा है. ऐसे में इसका सीधा असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह न तो खराब रहेगा और न ही बहुत अच्छा. दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज आपको अपने कामकाज में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को अपने काम को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. आज अपना जरूरी काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आपने अपना काम किसी और के भरोसे छोड़ दिया और उसमें गलती हो गई, तो उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने अधिकारियों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के सामने किसी भी तरह की बहस करने से बचें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें.
कोर्ट कचहरी के मामलों में करना पड़ सकता है भागदौड़
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज कन्या राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अगर पहले से कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उससे जुड़ा काम सामने आ सकता है और आपको समय देना पड़ सकता है. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन किसी भी दस्तावेज या कानूनी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर बिल्कुल न करें. आज पैसों के मामले में भी आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. बेवजह की खरीदारी या ऐसी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें, जिसकी फिलहाल जरूरत नहीं है. आज अगर खर्च पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो महीने का बजट बिगड़ सकता है.
करीबियों से हो सकता है वाद-विवाद
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज सगे-संबंधियों के साथ किसी छोटी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है. इसलिए बातचीत करते समय अपनी भाषा और गुस्से पर विशेष नियंत्रण रखें. कई बार छोटी सी बात बढ़कर बड़ा विवाद बन सकती है. ऐसे में बेहतर यही होगा कि किसी की बात बुरी लगे तो तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा शांत रहें. खासकर घर के बड़े लोगों के साथ बहस करने से बचें. आज धैर्य से काम लेना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा. किसी पुराने रिश्तेदार से बातचीत भी हो सकती है, लेकिन बातचीत के दौरान गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें.
आज का शुभ और अशुभ समय
आज के शुभ-अशुभ समय की बात करें तो पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार सुबह 09 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 55 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर माना जाता है.वहीं रात 08 बजकर 17 मिनट से लेकर 09 बजकर 52 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ समय माना जाता है.इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना, मंत्र जाप और धार्मिक कार्य करना विशेष फलदायी माना जाता है.
उपाय: आज लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा आराधना करें. 11 आवृत्ति हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें और लड्डू का भोग लगाएं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें