Last Updated:
मेदिनीनगर के शिव कुमार पांडे ने पंचरत्न स्टसिद्ध आदिवासी तेल बनाया है. यह तेल 111 जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार होता है. इसे बनाने में लगभग दो महीने का समय लगता है. यह बालों के झड़ने, रूसी और जुएं जैसी समस्याएं दूर करता है. 100 एमएल तेल की कीमत 400 रुपये है. इसे घर बैठे 8789101495 पर ऑर्डर कर सकते हैं.
पलामूः बरसात का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. जहां नमी और उमस के कारण बालों में रूसी, खुजली और जुएं जैसी परेशानी होने लगती है, वहीं बालों का झड़ना और कमजोर होना भी लोगों की चिंता बढ़ाता है. ऐसे में मेदिनीनगर निवासी आयुर्वेदिक औषधि निर्माता शिव कुमार पांडे ने 111 जड़ी-बूटियों से तैयार पंचरत्न स्टसिद्ध आदिवासी तेल बनाया है. उनका दावा है कि यह तेल बालों की देखभाल के साथ प्राकृतिक हेयर डाई के रूप में भी उपयोगी है.
शिव कुमार पांडे ने लोकल18 को बताया कि आदिवासी तेल कोई आधुनिक खोज नहीं, बल्कि प्राचीन परंपरा और आयुर्वेदिक ग्रंथों में वर्णित मिश्रित औषधीय तेल की परंपरा से जुड़ा है. वह पिछले करीब 22 वर्षों से विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों और तेलों का निर्माण कर रहे हैं. ऐसे में लोगों की मांग पर उन्होंने बालों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस विशेष तेल को तैयार किया है.
111 तरह की चीजों से बना है तेल
उन्होंने आगे बताया कि इस तेल में आंवला, मेहंदी, सौंफ, नींबू, धनिया, पुदीना, सफेद चंदन, लाल चंदन, खस समेत 111 तरह की जड़ी-बूटियों का मिश्रण किया जाता है. उनके अनुसार बालों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं में बाल झड़ना, रूसी-जुएं और बालों का सफेद होना शामिल है. इसके लिए अलग-अलग औषधीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है.
जहां बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने के लिए इसमें आंवला, मेहंदी, ब्राह्मी, जटामासी और भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियां शामिल की गई हैं. शिव कुमार के अनुसार ये जड़ी-बूटियां प्राकृतिक हेयर डाई की तरह काम करने में मदद करती हैं. वहीं नींबू, प्याज, रीठा, शिकाकाई और हरड़ जैसी सामग्री का उपयोग रूसी और जुएं जैसी समस्याओं से बचाव के उद्देश्य से किया गया है.
घर बैठे कैसे करें ऑर्डर
शिव कुमार ने आगे कहा कि इस तेल को तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगता है. 100 एमएल तेल की कीमत 400 रुपये रखी गई है. इच्छुक लोग 8789101495 पर संपर्क कर ऑर्डर कर सकते हैं. जिसका दर भी बेहद खास है. ये तेल को लेकर दावा है कि ये पंचरत्न आदिवासी तेल है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें