Last Updated:
Ranchi Tiranga Yatra: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने की जिद पर अड़ गए. लेकिन खराब तबीयत के कारण अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी. महतो का आरोप है कि रोकने के लिए पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है, जिसमें उन्हें चोट लग गई.
देवेंद्र नाथ महतो तिरंगा यात्रा में जाने की जिद पर अड़े. (तस्वीर साभारः एक्स@DevendraNathMa9)
रांचीः JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. देवेंद्र का दावा है कि झंडा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने के दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सीने में चोट लगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद साथियों के साथ पुलिस ने मारपीट की. महतो पिछले कई दिनों से रांची में चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़े हुए हैं. वह 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे होने का दावा कर रहे हैं. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा कि 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे होने के बावजूद वह अपने अधिकार और जनता की आवाज के लिए खड़े हैं. देवेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें झंडा फहराने से रोका गया. इस दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की. उनका दावा है कि इस धक्का-मुक्की में उनके सीने में चोट लगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद साथियों के साथ पुलिस ने मारपीट की.
14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मेरे साथ आज पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। मेरे साथ मौजूद साथियों के साथ भी पुलिस द्वारा मारपीट की गई।
कई दिनों से भूखा होने के बावजूद मैं अपने अधिकार और जनता की आवाज़ के लिए खड़ा हूँ। हमें इस तरह रोककर हमारी आवाज़ को… pic.twitter.com/TRxMaMkBqR