भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UPSC CAPF में 258वीं रैंक, रांची के सिंगरई ने बताया सफलता का...


Last Updated:

Ranchi UPSC CAPF Singrai Success Story: रांची के सिंगरई ने UPSC CAPF में 258वीं रैंक हासिल कर सफलता मिली . उन्होंने सीमित अध्ययन सामग्री, रिवीजन और शारीरिक फिटनेस को सफलता का मंत्र बताया. इसके साथ ही विद्यार्थियों को कुछ खास टिप्स भी दिए. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

ख़बरें फटाफट

रांची: यूपीएससी का रिजल्ट आए और झारखंड की राजधानी रांची का कोई स्टूडेंट सफल न हो. ऐसा कभी नहीं होता है. वहीं, यूपीएससी CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 258 हासिल करने वाले सिंगरई ने अपनी तैयारी की रणनीति साझा की है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. इसके बाद ही स्टूडेंट को आसानी से सफलता मिलती है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

आइये जानते हैं कौन हैं रांची के सिंगरई

सिंगरई ने यूपीएससी CAPF परीक्षा में 258वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सीमित अध्ययन सामग्री, बार-बार रिवीजन और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने को दिया. उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की किताबों का गहन अध्ययन और मॉक टेस्ट देना भी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे सफलता मिलने में आसानी हो जाती है.

सीमित सोर्स और रिवीजन पर दें जोर

सिंगरई ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि तैयारी के लिए सबसे जरूरी है कि अध्ययन सामग्री को सीमित रखा जाए. उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की किताबें आधार हैं और उनका कोई विकल्प नहीं है. इन किताबों को कम से कम 5 से 10 बार अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए और अपने कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट रखना चाहिए. इसके अलावा, प्रत्येक विषय के लिए केवल एक रेफरेंस बुक का उपयोग करने और उसे बार-बार पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बहुत सारी किताबें पढ़ने के बजाय एक ही सामग्री का कई बार रिवीजन करना अधिक फायदेमंद होता है.

जानें मॉक टेस्ट का महत्व

सिंगरई के अनुसार, मॉक टेस्ट देना भी तैयारी का एक अभिन्न हिस्सा है.  मॉक टेस्ट से अपनी कमियों का पता चलता है, जिन पर फिर से ध्यान केंद्रित करके रिवीजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग बहुत सी किताबें पढ़ लेते हैं, लेकिन एक अच्छा उत्तर लिखने में सक्षम नहीं होते, जो एक बड़ी समस्या है। मॉक टेस्ट इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

शारीरिक फिटनेस भी है जरूरी

सिंगरई ने बताया कि हर दिन 8 घंटे की पढ़ाई जरूरी है. इसके साथ ही, प्रकृति के अनुसार दिन में पढ़ना और रात में सोना बेहतर होता है. उन्होंने अपनी दिनचर्या साझा करते हुए बताया कि वह सुबह उठकर कम से कम 1 घंटा दौड़ने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों को देते थे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेंट्रल आर्म्ड फोर्स में जाने के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए योग या रनिंग के लिए भी समय निकालना चाहिए.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top