Last Updated:
अधिकारियों को बेहतरीन काम के लिए प्रेरित करने और उनके शानदार कार्यों के लिए कई सम्मान दिए जाते हैं. यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मिलता है. इसी तरह गृह मंत्रालय ने बोकारो क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा को….
कैलाश कुमार/बोकारो: झारखंड के बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस सम्मान की घोषणा की है. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को इससे पहले भी पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई सम्मान मिले हैं. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को वर्ष 2017 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है. वर्ष 2012 में उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक भी मिला था. अब विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है.
सम्मान मिलने पर बोले- खुशी और गर्व महसूस हो रहा है
खास बातचीत में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुलिस पदक अधिकारी के पूरे सेवाकाल के प्रदर्शन और योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने के बाद भी उनकी प्राथमिकताएं पहले जैसी ही रहेंगी और वे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे.
नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई रही सबसे बड़ी चुनौती
अपने कार्यकाल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए आईजी ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद लंबे समय तक एक बड़ी चुनौती रहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया. इन प्रयासों के कारण आज झारखंड में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है.
पुलिसकर्मियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश
बोकारो पुलिस के जवानों और अधिकारियों को संदेश देते हुए शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी हों, कर्मचारी हों या प्रशासन से जुड़े अन्य लोग. सभी को अपने निर्धारित दायित्वों और कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार रहकर ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
अपनी टीम को दिया सम्मान का श्रेय
राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने की उपलब्धि का श्रेय आईजी ने अपनी पूरी पुलिस टीम को दिया. उन्होंने कहा कि इस सम्मान में टीम के हर सदस्य का योगदान है. यह किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें