भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में बेटे ने मां को पीटकर मार डाला:मां-बेटे में हुआ विवाद,...




बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां प्रमिला देवी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सेक्टर-12/E स्थित क्वार्टर नंबर 2204 में हुई। मृतका के बेटे की पहचान 48 वर्षीय राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रात में प्रमिला देवी और राजू कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और राजू ने कथित तौर पर मां के साथ लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान घर से आ रही आवाज की वजह से पड़ोस के लोग जागे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… हत्या का आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार पुलिस के पहुंचने तक प्रमिला देवी गंभीर हालत में थीं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएसपी के अनुसार, मामले में आरोपी बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज, हत्या के कारणों की जांच जारी घटना के बाद सेक्टर-12 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपने ही बेटे द्वारा मां के साथ मारपीट किए जाने और इलाज के दौरान उनकी मौत की खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top