भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक हाथ में माला, दूसरे में हुनर! रांची की अनीता ने मिरर...


Last Updated:

Ranchi Success Story: रांची की अनीता एक हाथ से माला जाप करते हुए मिरर वर्क पेंटिंग बनाती हैं. उनकी पेंटिंग की कीमत 5,000 से 10,000 रुपये है और अब यह व्यवसाय बन गया है. उनकी पेंटिंग के खरीदार बड़े-बड़े घराने के लोग हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की अनीता एक हाथ से माला जाप करती हैं और दूसरे हाथ से मिरर वर्क पेंटिंग बनाती हैं. इस पेंटिंग में छोटे कांच का उपयोग होता है, जिससे सुंदर डिजाइन और तस्वीरें बनाई जाती हैं. इसकी सुंदरता देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे. आइये जानते हैं अनीता की सफलता के बारे में.

जानें पेंटिंग की खासियत

अनीता पिछले 20 सालों से माला जाप कर रही हैं, इसलिए उन्हें एक हाथ से पेंटिंग करने की आदत हो गई है. एक पेंटिंग बनाने में उन्हें 3-4 घंटे लगते हैं. उनकी पेंटिंग की मांग अब अन्य जिलों में भी है, खासकर संभ्रांत वर्ग के लोगों के बीच. उनकी एक पेंटिंग की कीमत 5,000 से 10,000 रुपये तक होती है. इसे देखने के बाद आप भी जरूर खरीदने की कोशिश करेंगे.

जानें कलाकृतियों की विविधता

अनीता बताती हैं कि उन्होंने लकड़ी और कांच की मदद से झरोखे भी बनाए हैं, जिनमें पूरा कांच का डिजाइन होता है. इसके अलावा, वह श्रीनाथ की पेंटिंग भी बनाती हैं, जो पूरी तरह से छोटे कांच के टुकड़ों से बनी होती है. इस पेंटिंग में प्राकृतिक रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है और इनकी फिनिशिंग हाथ से की जाती है.

शौक को बनाया बिजनेस

55 साल की अनीता बताती हैं कि वह अब अपने शौक को जी रही हैं. वह 20 साल से ये चीजें बना रही थीं, लेकिन पहले उन्हें दुनिया के सामने लाने की हिम्मत नहीं हुई. अब उन्होंने इसे व्यवसाय का रूप दे दिया है. उन्हें दूसरे राज्यों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं, और उनके पास बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है. इसलिए वह एक हाथ से माला जाप करती हैं और दूसरे हाथ से पेंटिंग बनाती हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top