भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीसरी सोमवारी पर श्रीरामरेखा धाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक




पाकरटांड़ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध श्रीरामरेखा धाम में सावन के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से आयोजित जलाभिषेक कार्यक्रम में लगभग 20 हजार माता-बहनों एवं श्रद्धालु भक्तों ने शंख नदी से जल लेकर भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शंख नदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने नदी से जल उठाया और भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए श्रीरामरेखा धाम की ओर रवाना हुए। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु जय श्रीराम एवं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए व्यवस्था की गई थी। बारिश के बीच भी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सहायता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में जुटे रहे। श्रीरामरेखा धाम पहुंचने पर धाम समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलाभिषेक को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने क्रमवार भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव, श्रीरामरेखा धाम के सचिव ओमप्रकाश साहू सहित धाम के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top