भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेदिनीनगर में शिक्षक ने की आत्महत्या:परिजन नापसंद लड़की से शादी के लिए...




मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला में शादी के दबाव के चलते एक कंप्यूटर शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा नापसंद लड़की से शादी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मृतक की पहचान कृपा शंकर पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र प्रणव पांडेय के रूप में हुई है। वे पिछले पांच वर्षों से चियांकी स्थित हेरिटेज स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, प्रणव की शादी तय कर दी गई थी, लेकिन उन्हें वह लड़की पसंद नहीं थी। इसके बावजूद, परिवार के सदस्य उन पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। प्रणव ने कई बार परिजनों को अपनी नापसंदगी के बारे में बताया था, लेकिन वे शादी के लिए अड़े हुए थे। सोमवार को प्रणव स्कूल गए थे और बच्चों को रोज की तरह पढ़ाया था। उसी रात, उनके पिता ने शादी के सिलसिले में उन्हें डांटा-फटकारा था। रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद प्रणव सो गए थे। रात लगभग 11 बजे उनकी मां ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्हें तुरंत फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top