भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान तेज संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की पैनी...




जिले में अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस् था के प्रभावी संधारण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों,संवेदनशी ल स्थानों और विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघन वाहन जांच की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। जांच के दौरान अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही। पुलिस के अनुसार इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा जिले में अवैध हथियार,मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top