भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, दोनों ने फर्जी ढंगे...


Last Updated:

झारखंड के JPSC-JSSC फर्जीवाड़ा केस में CID ने TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई को गिरफ्तार किया है. दोनों पर परीक्षा में फर्जी ढंग से सफलता हासिल करने का आरोप है. अभय तिवारी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. CID डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

JPSC-JSSC केस: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तारZoom

झारखंड के JPSC-JSSC फर्जीवाड़ा केस में CID ने TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई को गिरफ्तार किया है.

झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. जांच एजेंसी ने परीक्षा एजेंसी TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार किया है. अभय तिवारी को CID पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल जेल में है. CID के अनुसार, दोनों आरोपियों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर सफलता हासिल करने का आरोप है.

डिजिटल सबूतों से खुला भेद

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभय तिवारी से पूछताछ और उसके पास से जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डेटा के विश्लेषण के दौरान उसकी पत्नी और भाई की कथित भूमिका सामने आई. CID का आरोप है कि अभय तिवारी ने TDPL से जुड़े अपने प्रभाव और नेटवर्क का इस्तेमाल दोनों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया.

एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित परीक्षा फर्जीवाड़े के इस नेटवर्क से कितने अन्य अभ्यर्थियों को फायदा मिला. जांच में डिजिटल उपकरणों से मिले डेटा, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.

परीक्षा से पहले पा लिए थे सवाल-जवाब

CID के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने कथित तौर पर दावा किया था कि परीक्षा से पहले प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए गए थे. एजेंसी अब इस दावे की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जरूरत पड़ने पर CID उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top