Last Updated:
रियासी जिले में संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है. संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. वहीं, श्री बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर राजौरी में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. यात्रा ग्राउंड में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है. यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.
रियासी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान लगातार जारी है. राजौरी में बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई है.
Jammu & Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में संदिग्ध लोगों को देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा. सुरक्षा एजेंसियां संबंधित इलाकों में बीते दिनों हुई संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है. इसके अलावा, आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बल संभावित रास्तों और उन इलाकों की गहन तलाशी ले रहे हैं, जहां संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली थी. अभियान के बीच इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.
संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में सर्च: सुरक्षा बलों की टीमें संभावित मार्गों, जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी ले रही हैं. अभियान का मकसद संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों का पता लगाना और इलाके में किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना है. सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं की भी जांच कर रही हैं. तलाशी अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल सुरक्षा बलों का अभियान जारी है.
राजौरी में तैनात किया गया एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात
श्री बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा को देखते हुए राजौरी में भी सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है. दूसरे जत्थे के यात्रियों के राजौरी पहुंचने के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने राजौरी स्थित यात्रा ग्राउंड में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात कर दिया है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की आवाजाही पर नजर रख रही हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड में हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें