भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बहन के लिए खरीदना है गिफ्ट तो इस बाजार का करें रुख,...


Last Updated:

Ranchi Gift Gali: रांची के अपर बाजार में महावीर चौक के पास शोपीस, कपड़े, झुमके, सैंडल और दूसरे बहुत से गिफ्ट आइटम्स की कई दुकानें हैं. यहां ₹30 से गिफ्ट आइटम शुरू हो जाते हैं. कई जगहों पर राखी के लिए स्पेशल डिस्काउंट भी चल रहा है. अगर समझ नहीं आ रहा है कि बहन के लिए क्या लें, तो यहां आएं. कई ऑप्शन मिल जाएंगे.

रांची के अपर बाजार के महावीर चौक के पास आपको कम से कम 10 से 12 गिफ्ट की दुकान एक साथ ही देखने को मिल जाएंगी. खास बात ये है की यहां मात्र ₹30 से ही इतने खूबसूरत आइटम मिलने लगते हैं. चाहे वह फोटो फ्रेम हो,  झुमके या दूसरे गिफ्ट आइटम. सब आपको एक ही जगह मिल जाएंगे. आपका बजट टाइट है तो आप सीधा यहां चले आइये. ₹500 में आप आराम से चार से पांच गिफ्ट खरीद सकते हैं.

यहीं पर बगल में आपको कपड़े की भी शॉप देखने को मिल जाएगी. कई तरह के कपड़ों की दुकानें हैं, जिसमें खासतौर पर परिवार मॉल काफी हिट है. परिवार मॉल के मैनेजर सुधीर बताते हैं, यहां पर इस बार राखी स्पेशल कुर्ती ₹500 में डिस्काउंट पर मिल रही है. फ्लैट 50% डिस्काउंट की वजह से यहां पर खासतौर पर कुर्ती और प्लाजो की शॉपिंग करने के लिए भाई लोग देखे जा रहे हैं.

इसके बाद आपको रांची के महावीर चौक के पास आना पड़ेगा. यहां पर लाइन से रोड किनारे आपको सबसे पहले झुमके के छोटे-छोटे स्टॉल देखने को मिल जाएंगे. इनमें कम से कम हजार तरह के झुमके टंगे हुए रहते हैं. यह कोई दुकान नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे स्टॉल होते हैं, जहां पर आप अपने मनपसंद झुमके ले सकते हैं. इनकी कीमत ₹30 से शुरू होकर ₹100 तक जाती है. इसमें कुंदन से लेकर ऑक्सिडाइज और आर्टिफिशियल एडी स्टोन की ज्वेलरी शामिल हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां की खासियत यह है कि यहां पर आपको लिपस्टिक से लेकर काजल, लहंगे से लेकर साड़ी, कुर्ती से लेकर प्लाजो, काफ्तान से लेकर हर एक चीज देखने को मिलेगी. इस मॉल में आपको महिलाओं से रिलेटेड हर सामान यहां तक कि फुटवियर देखने को मिलेगा. इसीलिए बहन के लिए कुछ बढ़िया समझ में नहीं आ रहा है, तो आप ऊपर से नीचे तक घूम लीजिए. आपके पास कई सारे विकल्प खुल जाएंगे.

इसी के बगल में और भी सारी दुकानें हैं, जहां पर शरारा, घरारा और ये सारी आइटम भी आप देख सकते हैं. आप गिफ्ट शॉप भी आ सकते हैं. यहां नवरत्न गिफ्ट शॉप और विशाल गिफ्ट शॉप हैं. नवरत्न गिफ्ट शॉप के संचालक प्रियांशु बताते हैं, यहां आपको छोटे-छोटे भगवान की मूर्तियों से लेकर खूबसूरत शोपीस तक सब मिल जाएगा. अगर आपको अपनी बहन की पसंद पता है, तो यहां से गिफ्ट लेना काफी फायदेमंद रहेगा. महज ₹50 से रेट शुरू हो जाता है.

और अगर आपको फिर भी कुछ नहीं समझ में आ रहा है, तो एक बार ऐसे ही घूमने के लिए इस गली में आ जाइए. दरअसल, यहां पर इतने सारे विकल्प होते हैं कि आप तय कर लेंगे कि क्या लेना है और कितने रेट में. शॉपिंग करते-करते भूख लग जाए तो यहां पर छोटे-छोटे खाने-पीने के स्टॉल भी हैं. यहां आप दही वड़ा से लेकर गोलगप्पे तक खा सकते हैं. लोग शॉपिंग के साथ यहां पर खाने का भी आनंद लेते हैं. यहां पर 99 साल पुरानी समोसा-कचौड़ी की भी दुकान देखने को मिलेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top