भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आदित्य साहू और चंपाई सोरेन समेत बीजेपी के 8 नेताओं की अमित...


Last Updated:

Jharkhand BJP 8 Leader Meeting With Amit Shah: झारखंड भारतीय जनता पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक महत्वपूर्ण मुलाकात करने जा रहा है. आठ सदस्यीय इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या ऐसा एजेंडा है जो भाजपा के आठ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली जाना पड़ रहा है.

आदित्य साहू समेत BJP के 8 नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, जानिए क्या है एजेंडा Zoom

आदित्य साहू समेत बीजेपी के 8 नेता अमित शाह से मिलेंगे.

रांची. झारखंड भाजपा का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज (19 अगस्त) दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा. यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब झारखंड में खान और खनिज विकास और विनियमन (Mines and Minerals Development and Regulation) यानी MMDR को लेकर राजनीतिक टकराव बढ़ा हुआ है और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन भी लगातार चर्चा में है. इसके अतिरिक्त इस बैठक में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालातों और राज्य में उग्र होते छात्र आंदोलन जैसे जनहित से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा किए जाने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता दोनों मुद्दों पर राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को देंगे.

आदित्य साहू और चंपाई सोरेन समेत 8 नेता होंगे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे. प्रतिनिधिमंडल की अमित शाह के साथ मुलाकात को औपचारिक तौर पर शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, लेकिन राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की संभावना है.

MMDR संशोधन पर भाजपा रखेगी अपना पक्ष

बैठक में खान और खनिज विकास और विनियमन यानी MMDR Amendment Bill 2026 प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा. झारखंड में इस कानून को लेकर सत्तारूढ़ JMM और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस तेज है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र को पत्र लिखकर संशोधन पर दोबारा विचार करने की मांग की है और इसे राज्य की खनिज आय तथा संघीय अधिकारों से जुड़ा विषय बताया है. इसके जवाब में भाजपा नेता संशोधन को खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और खनिज संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल से जोड़ रहे हैं. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के विरोध को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है. वहीं भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने भी संशोधन के पक्ष में तर्क दिया है.

छात्र आंदोलन भी रहेगा अहम मुद्दा

वहीं, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है. छात्रों ने विधानसभा मार्च भी किया था, जिसके दौरान पुलिस के साथ टकराव हुआ और कई प्रदर्शनकारी तथा पुलिसकर्मी घायल हुए थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू लगातार इस मुद्दे को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साध रहे हैं. भाजपा प्रतिनिधिमंडल अमित शाह के सामने छात्रों की मांगों और आंदोलन की स्थिति को रख सकता है. पार्टी की ओर से राज्य सरकार पर छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया जा रहा है.

झारखंड के अन्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल सहदेव के अनुसार, दिल्ली दौरे के दौरान झारखंड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक और जनहित के मुद्दे भी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे जा सकते हैं. ऐसे में यह बैठक राज्य भाजपा के लिए केवल शिष्टाचार मुलाकात तक सीमित नहीं रहने वाली है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top