भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिहार के इस रेस्टोरेंट में खाना पहुंचाने वाले को देखते रह जाते...


Last Updated:

समय के साथ रोबोट टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है. इससे रोबोट का इस्तेमाल भी बढ़ता जा रहा है. अब यह रोबोट आपके शहर के रेस्टोरेंट तक पहुंचने लगा है और वहां लोगों को खाना खिलाता है. लोग रोबोट को देखकर इसकी तरफ आकर्षित होते हैं. क्या बच्चे और क्या बड़े पहली बार रोबोट देखने वाले इसे देखते रह जाते हैं.

भोजपुर: आरा में एक रेस्टोरेंट इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां खाना परोसने का काम वेटर नहीं, बल्कि एक रोबोट करता है. यह अनोखा नजारा लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. आरा के आरके कारवां टोला में स्थित इस रोबोट रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों का स्वागत एक खास अंदाज में होता है. ग्राहक जब खाना ऑर्डर करते हैं, तो उसे उनकी टेबल तक पहुंचाने का काम रोबोट करता है. इस रोबोट को देखकर बच्चे और युवा विशेष रूप से उत्साहित होते हैं और उसके साथ तस्वीरें खिंचाते हैं और वीडियो भी बनाते हैं.

विदेश से मंगाया गया रोबोट
रेस्टोरेंट के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को कुछ नया अनुभव देना और आरा में एक अलग तरह की सुविधा शुरू करना था. इसी विचार के साथ काफी तैयारी के बाद इस रोबोट को दूसरे देश से मंगाया गया. अब यह रोबोट धीरे-धीरे उनके रेस्टोरेंट के साथ-साथ शहर की भी एक अलग पहचान बन रहा है.

बातचीत और जन्मदिन की शुभकामनाएं
यह रोबोट सिर्फ खाना ही नहीं परोसता, बल्कि रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों से थोड़ी-बहुत बातचीत भी करता है. यदि किसी ग्राहक का जन्मदिन होता है, तो रोबोट उसे ‘हैप्पी बर्थडे’ विश करके माहौल को और खास बना देता है. इसी वजह से लोग यहां खाना खाने के साथ-साथ रोबोट के साथ यादगार पल बिताने के लिए भी पहुंच रहे हैं.

यादगार अनुभव देने का मकसद
राहुल कुमार का कहना है कि उनका मकसद केवल रेस्टोरेंट चलाना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसा अनुभव देना है जिसे वे लंबे समय तक याद रख सकें. रेस्टोरेंट में रोबोट की मौजूदगी ने इस प्रयास को एक अलग पहचान दी है.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
रोबोट के खाना परोसने और ग्राहकों से बातचीत करने के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. इसके कारण आरा का यह रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है. आरा में टेक्नोलॉजी और स्वाद का यह अनोखा संगम लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top