भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में राशन दुकान से अवैध शराब बरामद:सरकारी दुकान के पास छापेमारी,...




नगर थाना क्षेत्र के बर्मसिया में सरकारी दुकान के पास स्थित एक राशन दुकान से अवैध देशी-विदेशी शराब की बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को देवघर के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बर्मसिया स्थित सरकारी दुकान से सटे राशन दुकान का संचालक अपने घर में अवैध शराब छिपाकर उसकी चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना पुलिस की एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम जब बर्मसिया स्थित सरकारी दुकान के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति राशन दुकान से निकलकर भागने का प्रयास करता दिखा। सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नंदू महथा (लगभग 40 वर्ष), पिता अविनाश महथा, निवासी बर्मसिया, थाना नगर, जिला देवघर के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी नंदू महथा ने स्वीकार किया कि वह अवैध तरीके से शराब की दुकान से शराब लाकर अपने घर में रखता था और फिर उसे राशन दुकान के माध्यम से बेचता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। बरामद शराब में स्टर्लिंग रिजर्व बी7 की 180 एमएल की 10 बोतलें और 375 एमएल की 11 बोतलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, रॉयल चैलेंज की 375 एमएल की 15 बोतलें और 180 एमएल की 17 बोतलें मिलीं। रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 12 बोतलें और 180 एमएल की 10 बोतलें, आइकोनिक व्हाइट की 180 एमएल की 44 बोतलें तथा गॉडफादर बीयर की 500 एमएल की 15 बोतलें भी जब्त की गईं। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 को धारा 274/275 बीएनएस एवं 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top