भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC JSSC-CGL Salary: JPSC और JSSC-CGL से कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिलती...


झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के बीच JPSC और JSSC-CGL सबसे चर्चित भर्ती परीक्षाओं में शामिल हैं. दोनों आयोग अलग-अलग तरह के सरकारी पदों पर भर्ती करते हैं. JPSC मुख्य रूप से राज्य की उच्च प्रशासनिक, पुलिस, न्यायिक, तकनीकी और अन्य अधिकारी स्तर की भर्तियां करता है जबकि JSSC के जरिए क्लर्क, सहायक, आपूर्ति, कल्याण और दूसरे स्नातक स्तर के पदों पर नियुक्तियां होती हैं. JPSC राज्य सरकार के विभिन्न पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित करता है.हाल में झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद और जांच के बीच JSSC-CGL से चयनित करीब 1,975 अभ्यर्थियों की नियुक्तियां प्रभावित होने की खबर सामने आई है. इससे एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि आखिर JPSC और JSSC-CGL के जरिए कौन-कौन सी नौकरियां मिलती हैं और इन पदों पर कितनी सैलरी मिलती है.

JPSC क्या है और इसके जरिए कौन सी नौकरियां मिलती हैं?

JPSC (Jharkhand Public Service Commission)यानी झारखंड लोक सेवा आयोग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती करता है. आयोग की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत हुई है. इसका मुख्य काम राज्य के सरकारी पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं और इंटरव्यू आयोजित करना है.JPSC की सबसे चर्चित भर्ती Combined Civil Services Examination यानी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा है. इसके जरिए डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP, राज्य कर पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त/समकक्ष जैसे अलग-अलग प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति का रास्ता खुलता है.पदों की संख्या और नाम हर भर्ती के विज्ञापन के अनुसार बदल सकते हैं.उदाहरण के लिए 2026 की संयुक्त सिविल सेवा भर्ती में कुल 103 पदों पर विज्ञापन निकाले गए थे.JPSC सिर्फ सिविल सेवा की भर्ती नहीं करता. आयोग की मौजूदा भर्ती सूची में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फूड एनालिस्ट, सिविल जज, ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, पॉलिटेक्निक में लेक्चरर और मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद भी शामिल हैं.

JPSC सिविल सेवा से कितनी सैलरी मिलती है?

JPSC सिविल सेवा के अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान अलग हो सकता है. मौजूदा भर्ती के पदों में अधिकारी स्तर के पद शामिल हैं और वेतन संबंधित सरकारी पे मैट्रिक्स के अनुसार तय होता है. उदाहरण के तौर पर कई प्रमुख अधिकारी पद लेवल-10 के वेतनमान में आते हैं जिसकी शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 होती है. इसके ऊपर सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य स्वीकार्य भत्ते मिल सकते हैं इसलिए किसी पद की इन-हैंड सैलरी केवल बेसिक पे देखकर तय नहीं की जा सकती. पोस्टिंग, भत्ते और सरकारी नियमों के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं के कारण वास्तविक मासिक वेतन अलग हो सकता है.

JPSC की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती में कितने पद थे?

JPSC की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, विज्ञापन संख्या 04/2024 में कुल 170 पद थे. आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार इसकी प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को हुई और मुख्य परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की गई.इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और आगे की निर्धारित प्रक्रिया शामिल रही. इस भर्ती के पद पर चयनित उम्मीदवार वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के रूप में काम करते हैं.

असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के लिए कितने पद थे?

असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट यानी ACF की भर्ती विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत हुई. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार इस भर्ती में 76 पद थे. इसकी प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई 2025 को हुई थी और इसके बाद मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ी.JPSC के जरिए Assistant Public Prosecutor यानी सहायक लोक अभियोजक के पदों पर भी भर्ती होती है. यह पद सरकारी पक्ष की ओर से आपराधिक मामलों की पैरवी करने से जुड़ा होता है.हालिया भर्ती में असिस्‍टेंट पब्लिक प्रोसक्‍यूटर रेगुलर के 134 पद और बैकलॉग के 26 पद हैं. इस पद की सैलरी भर्ती के विज्ञापन में निर्धारित पे लेवल और सरकारी वेतन नियमों के अनुसार होती है। इसमें बेसिक पे के साथ लागू भत्ते भी मिलते हैं।

Civil Judge की नौकरी भी JPSC से मिलती है

JPSC सिविल जज (Junior Division)के पद पर भी भर्ती करता है. यह न्यायिक सेवा की नौकरी है और इसके लिए अलग भर्ती परीक्षा होती है. इस पद की चयन प्रक्रिया और वेतनमान प्रशासनिक सेवाओं से अलग न्यायिक सेवा के नियमों के अनुसार निर्धारित होते हैं.

JPSC से मिलने वाली नौकरी में कितनी सैलरी मिलती है?

JPSC की हर भर्ती में वेतन एक जैसा नहीं होता क्योंकि अलग-अलग पदों का पे लेवल अलग होता है. इसलिए डिप्टी कलेक्टर, DSP, राज्य कर पदाधिकारी, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, सिविल जज या असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी अलग-अलग हो सकती है.संयुक्त सिविल सेवा के कई प्रमुख अधिकारी पद पे मैट्रिक्स लेवल-10 में आते हैं. इस लेवल की शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 प्रति माह है यानी नियुक्ति के समय मूल वेतन ₹56,100 से शुरू हो सकता है. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य स्वीकार्य भत्ते मिल सकते हैं. इसलिए कर्मचारी की वास्तविक ग्रॉस और इन-हैंड सैलरी केवल बेसिक पे के बराबर नहीं होती.समय के साथ वेतनमान में इंक्रीमेंट मिलने पर इसी पे लेवल में बेसिक पे आगे बढ़ती जाती है इसलिए किसी अधिकारी की शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी सेवा के दौरान उसका वेतन इतना ही रहेगा.

JPSC की दूसरी नौकरियों में कितना वेतन मिलता है?

JPSC के दूसरे पदों का वेतन संबंधित पद के निर्धारित पे लेवल पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए झारखंड सरकार के एक आधिकारिक पे मैट्रिक्स दस्तावेज में पॉलिटेक्निक लेक्चरर के लिए शुरुआती वेतन ₹56,100 और पे लेवल-9A दिया गया है. उसी कैडर में आगे के स्तर पर शुरुआती वेतन ₹57,700, ₹68,900 और उससे अधिक हो सकता है इसलिए JPSC की किसी भर्ती में आवेदन करने से पहले उस भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए पे लेवल और वेतनमान को देखना जरूरी है. एक ही आयोग से भर्ती होने के बावजूद अलग-अलग पदों के लिए बेसिक पे अलग हो सकती है.

JSSC-CGL:कौन-कौन सी नौकरियां मिलती हैं?

JSSC-CGL यानी (Jharkhand General Graduate Level Combined Competitive Examination) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रमुख स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा है.इसके जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रेजुएट स्तर के पदों पर भर्ती की जाती है. 2023 की भर्ती में कुल 2,025 रिक्तियां बताई गई थीं.इस भर्ती में शामिल पदों में खंड विकास पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सहायक शाखा अधिकारी/समकक्ष पद और दूसरे संबंधित पद शामिल रहे हैं.हालिया विवाद में जिन 1,975 नियुक्तियों का जिक्र हो रहा है उनमें विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं.

JSSC-CGL में किस पद की कितनी सैलरी?

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स लेवल-7 मिलता है. इसका बेसिक वेतन ₹44,900 से ₹1,42,400 है. 2023 की भर्ती में इस पद के 863 पद थे.कनीय सचिवालय सहायक का पद पे मैट्रिक्स लेवल-2 में आता है. इसका बेसिक वेतन ₹19,900 से ₹63,200 है. JSSC-CGL 2023 में इस पद के 335 पद थे.श्रम प्रवर्तन अधिकारी के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-6 निर्धारित है. इस पद का बेसिक वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 है. 2023 की भर्ती में इसके 182 पद थे.प्लानिंग असिस्टेंट का पद पे मैट्रिक्स लेवल-5 में आता है. इसका बेसिक वेतन ₹29,200 से ₹92,300 है और JSSC-CGL 2023 में इस पद के 5 पद थे.प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद पे मैट्रिक्स लेवल-6 में है. इसका बेसिक वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 है. 2023 की भर्ती में इस पद के 195 पद थे.प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी पे मैट्रिक्स लेवल-6 में आता है.इस पद का बेसिक वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 है. JSSC-CGL 2023 में इसके 252 पद थे.अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के पद पर भी पे मैट्रिक्स लेवल-6 लागू है और बेसिक वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 है. 2023 की भर्ती में इसके 185 पद थे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top