भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार:डीप डिप्रेशन का...




राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में डीप डिप्रेशन का असर बरकरार है। बुधवार को रांची में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिनभर में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रामगढ़ के पतरातू में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से रांची सहित सात जिलों में इस मानसून का सामान्य वर्षा कोटा पूरा हो गया है। मंगलवार तक छह जिले सामान्य वर्षा के स्तर पर पहुंच चुके थे, जबकि बुधवार को लातेहार भी इस सूची में शामिल हो गया। सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पूरे राज्य में अब तक 633.6 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 10 प्रतिशत कम है। सिस्टम कमजोर, फिर भी होगी बारिश उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ कमजोर हुआ है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नम हवाओं के कारण राज्य के ऊपर पर्याप्त नमी बनी हुई है। इसी वजह से गुरुवार को भी रांची समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज से भारी बारिश होने की संभावना है। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top