भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Rahul Gandhi Dharna Live: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल संग थाने...


होमताजा खबरदेश

Live: साहिल संग थाने पहुंचे राहुल, बाहर जुटे कांग्रेसी, प्रियंका भी पहुंचीं

Last Updated:

Rahul Gandhi Dharna Live: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे. उन्होंने छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की. कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने 14 अ…और पढ़ें

Live: साहिल संग थाने पहुंचे राहुल, बाहर जुटे कांग्रेसी, प्रियंका भी पहुंचींZoom

पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के साथ राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे.

Rahul Gandhi Protest Live: दिल्ली में शुक्रवार को पैलेट गन का मुद्दा अचानक सड़क पर उतर आया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंच गए. राहुल की मांग साफ थी, पैलेट गन से घायल होने की शिकायत पर FIR दर्ज की जाए. मामला सिर्फ थाने तक सीमित नहीं रहा. राहुल गांधी के पहुंचने के बाद बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. नारेबाजी शुरू हुई और माहौल गरमा गया. पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए और बैरिकेडिंग कर दी. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनती दिखी. प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंच गईं. यानी एक शिकायत ने देखते ही देखते बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन का रूप ले लिया.

राहुल गांधी इससे पहले भी पैलेट गन से घायल छात्र का मुद्दा उठा चुके हैं. अब वह खुद साहिल को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंचे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसे न तो आईओ नंबर मिला और न शिकायत की कोई रसीद दी गई. 17 अगस्त को भी ईमेल और फोन के जरिए शिकायत आगे बढ़ाई गई, लेकिन कांग्रेस के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई. शुक्रवार को राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे. वहां FIR दर्ज नहीं होने के बाद वह संसद मार्ग थाने पहुंचे और DCP से मुलाकात की.

राहुल गांधी की मांग- दर्ज हो FIR

राहुल गांधी का कहना है कि साहिल को 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से चोट लगी थी. कांग्रेस के मुताबिक, 19 वर्षीय साहिल की शिकायत संज्ञेय अपराध से जुड़ी है. ऐसे में पुलिस को FIR दर्ज करनी चाहिए. राहुल गांधी इसी मांग को लेकर DCP कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस अब तक केस ऑफिसर और आईओ नंबर तक नहीं दे रही है.

राहुल गांधी और साहिल के संसद मार्ग थाने पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ बाहर जमा हो गई. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड के आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख थाने के गेट बंद कर दिए गए. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए.

पहले मंदिर मार्ग थाना, फिर संसद मार्ग

साहिल लोचब के साथ राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे. वहां FIR दर्ज कराने की मांग पूरी नहीं होने के बाद दोनों संसद मार्ग थाने गए. यहां राहुल गांधी ने DCP से मुलाकात की. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के कारण विपक्ष के नेता को खुद पुलिस अधिकारी से जवाब मांगना पड़ा.

जुलाई प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

यह पूरा विवाद 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में साहिल को पैलेट गन से चोट लगी. राहुल गांधी ने 29 जुलाई को भी इस मुद्दे पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने का आरोप लगाया था और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए थे. सरकार और पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर अलग रुख सामने आया है.

शिकायत पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस का कहना है कि साहिल ने बाकायदा लिखित शिकायत दी है. पार्टी के मुताबिक, शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. अब राहुल गांधी के सीधे थाने पहुंचने से यह मामला राजनीतिक तौर पर और बड़ा हो गया है. कांग्रेस चाहती है कि पूरे घटनाक्रम की जांच हो और यह साफ किया जाए कि साहिल को चोट कैसे लगी और उसके लिए जिम्मेदार कौन है.

पढ़ें पूरा लाइव अपडेट्स



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top