Last Updated:
Elephant Attack: हाथियों के झुंड को करीब से देखने और उसका वीडियो बनाने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई. जंगल में घूम रहे हाथियों के झुंड के बेहद करीब जाना उसकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित हुई. बताया जा रहा है कि झुंड में शामिल एक हथिनी ने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद आसपास के लोग हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे. कुछ लोग झुंड के पास जाकर वीडियो और रील भी बना रहे थे.
हाथी के हमले में बाइक सवार की मौत.
रामगढ़ः मां बनी हथिनी को देखने के लिए भीड़ लग गई. लोग पास जाकर रील बनाने लगे. हथिनी के नवजात बच्चे को देखते हुए शोलगुल कर रहे थे. तभी उसे गुस्सा आ गया और बौखलाई हथिनी लोगों की तरफ दौड़ पड़ी. पैदल भीड़ भागने लगी. बाइक से आया एक शख्स भी भाग रहा था, लेकिन उसकी बाइक गिर गई. वह भाग पाता उससे पहले हथिनी पहुंची और उसे कुचलकर मार डाला. घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह घटना झारखंड के रामगढ़ वन क्षेत्र के गोबरदरहा इलाके की है. मृतक युवक की पहचान यशवंत महतो के रूप में हुई है. वह बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के पुन्नू गांव का रहने वाला था. यशवंत रामगढ़ में एक निजी अस्पताल में काम करता था. बताया गया कि वह कुछ ग्रामीणों के साथ हाथियों के झुंड के काफी करीब चला गया था. इसी दौरान हाथी भड़क गए और युवक को दौड़ाने लगे. बाद में हुए हमले में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.
लोगों को हाथियों के झुंड से दूर रहने की सलाह
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है. इसके बावजूद लोग हाथियों को देखने के लिए उनके करीब पहुंच रहे हैं. वन विभाग की ओर से लोगों को झुंड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि रामगढ़ वन प्रमंडल के गोला और रामगढ़ वन क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में हाथियों के झुंड से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है. ग्रामीण वन विभाग पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने और हाथियों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है.
About the Author
Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…
और पढ़ें