भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राजा पहाड़ी शिव मंदिर अतिथि गृह के छत की ढलाई




केतार| छाताकुण्ड गांव के अगरीया टोला निवासी 16 वर्षीय रौशन राम की बुधवार रात करीब 8 बजे घर पर मौत हो गई। बताया गया कि वह पिछले कई महीनों से लिवर इंफेक्शन से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी और माता-पिता के साथ नहीं रहने के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो सका। पिछले तीन-चार दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। वह दो-तीन दिनों से खाना-पीना भी छोड़ चुका था। परिजनों के अनुसार, रौशन के पिता मोहन राम मजदूरी के लिए पुणे में रहते हैं। करीब तीन वर्ष पहले उसकी मां प्रतिमा देवी पति की शराब की लत और आए दिन के विवाद से परेशान होकर अपने मायके चचेरिया चली गई थी। वह अपनी बेटी को साथ ले गई, जबकि रौशन पिता के घर पर ही रह गया। माता-पिता की देखरेख नहीं होने के कारण उसे समय पर भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की तरह व्यवहार भी करता था और आसपास के गांवों में मांगकर किसी तरह जीवन गुजार रहा था। रौशन के चाचा कालिका राम और चचेरे भाई संजीत कुमार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से उसकी हालत गंभीर थी। घर पर ही इलाज कराया जा रहा था, लेकिन बुधवार रात उसकी मौत हो गई। रोशन की मौत की सूचना पर केतार सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रशांत कुमार और अंचल निरीक्षक सुलेमान अंसारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले लाभ के साथ हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। पिता मोहन राम के पुणे से नहीं पहुंचने के कारण गुरुवार तक रोशन का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। शव को फिलहाल बर्फ में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों ने बताया कि पिता के पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद अगरीया टोला में शोक का माहौल है। बंशीधर नगर | राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर स्थित अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई का कार्य गुरुवार को राजा पहाड़ी शिव मंदिर धाम ट्रस्ट की ओर से कराया गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजी कांस्यकार ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामजी कांस्यकार ने बताया कि अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई का कार्य जनसहयोग से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पूर्व में ही होना था, लेकिन नई राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के गठन के बाद निर्माण कार्य अवरुद्ध हो गया था। झारखंड हाईकोर्ट, रांची के निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गठित नई प्रबंधन समिति को निरस्त एवं भंग किए जाने के पश्चात मंदिर परिसर में विकास एवं निर्माण कार्यों को गति मिली है। बताते चलें कि मंदिर में वित्तीय अनियमितता को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मंदिर के सुचारू संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नई राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया था। इसके विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अनुमंडल पदाधिकारी को नई प्रबंधन समिति गठित करने संबंधी अपने आदेश को वापस लेने का निर्देश दिया। कांडी| करंट से किसान की मौत को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश राम, प्रमुख पिंकू पांडेय, सीताराम तिवारी, पूर्व मुखिया कृष्णा मेहता, सर्जक राज मेहता, जगदीश मेहता, सीताराम मेहता, महेंद्र मेहता, पवन मेहता, शिव मेहता आदि सैकड़ों लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया। मालूम हो कि प्रखंड अंतर्गत बलियारी टोला बुनियाद बिघा के रामसुंदर मेहता के पुत्र 45 वर्षीय उपेंद्र मेहता की बिजली की तार से सटकर मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उपेंद्र मेहता खेत में सिंचाई करने गया था। लेकिन मोटर चालू करने के पहले ही बिजली का तार उस पर टूट कर गिर गया। खेत में काम कर रहे अगल बगल के किसान घटना स्थल पर पहुंच कर तार को हटाया। आनन फानन में परिजनों ने मझिआंव सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोन नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। खबर सुनकर हजारों लोगो की भीड़ लग गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गढ़वा| कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी नागेंद्र प्रजापति की पत्नी 30 वर्षीय संगीता देवी को गुरुवार को खेत में अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। घटना के बाद स्वजन ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, संगीता देवी अपने खेत में लगी धान की फसल में खाद डालने गई थी। इसी दौरान अज्ञात विषैले जंतु ने उसके दायें पैर में काट लिया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top