भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सामाजिक कुरीतियों और अपराध के खिलाफ पुलिस ने अभियान में ग्रामीणों को...




भास्कर न्यूज|सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। 12 से 19 अगस्त तक चले अभियान में ग्राम सभाओं,जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। अभियान के दौरान मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव व प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण और डायन प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक एवं विधिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने विशेष रूप से डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति,विशेषकर महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना, सामाजिक बहिष्कार करना या हिंसा करना कानूनन अपराध है। ग्रामीणों से अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने तथा विवाद की स्थिति में कानून-व्यवस्था का सहयोग लेने की अपील की गई।विद्यालयों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना स्तर पर युवाओं की समितियां गठित कर उन्हें नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा के तहत युवाओं और ग्रामीणों को दुर्घटना या आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना देने की जानकारी दी गई, ताकि पुलिस शीघ्र मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके।वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए नागरिकों को एनसीआरपी पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने की अपील की।अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपराध तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, नियमित गश्ती और जनसंवाद लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की कि अपराध, मानव तस्करी, महिला एवं बाल उत्पीड़न, साइबर ठगी, सड़क दुर्घटना, डायन प्रथा या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top