![]()
भास्कर न्यूज| सिमडेगा अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद किया। समस्या की विस्तृत जानकारी ली। संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या सर्वाधिक रही। जमीन को प्रतिबंध सूची से हटाने, निजी जमीन पर अवैध मकान निर्माण रोकने, पट्टा सुधार, खटियानी एवं पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा, गलत वंशावली के आधार पर दावा किए जाने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे। सलडेगा अंबाटोली से बंगरू तक सड़क निर्माण, सिलाई मशीन योजना का लाभ, नलकूप कार्य में अनियमितता, सड़क दुर्घटना मुआवजा, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आवास, कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता, बिजली बिल में धोखाधड़ी, हाई स्कूल में चपरासी पद पर बहाली, हस्तांतरण सहित अन्य मामलों को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन सौंपे। अंचलाधिकारी, सदर सिमडेगा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Source link