![]()
बगोदर| घाघरा साइंस कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में शानदार तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए विजेता टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, जूही कुमारी, आरती कुमारी, रानी कुमारी, विनीता कुमारी, अंजली कुमारी और कोशिला कुमारी शामिल रहीं। समापन अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्य सह स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो. रंजन कुमार ने विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो, प्रो. इंद्रदेव प्रसाद और प्रो. शबनम परवीन की सक्रिय भूमिका रही।
Source link