भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Success Story: गांव में कमाल कर रही सुमन देवी, मशरूम पाउडर से...


होमताजा खबरकृषि

गांव में कमाल कर रही सुमन देवी, मशरूम पाउडर से सालाना कमा रही 7 लाख रुपये

Last Updated:

Mushroom Farming Business Idea: पश्चिम चंपारण की सुमन देवी और उनके पति सत्येंद्र सिंह मशरूम पाउडर बनाकर सालाना 7 लाख रुपये का कारोबार कर रहे हैं. वे 700 रुपये प्रति किलो मशरूम चूर्ण बेचते हैं, जिससे उनकी आय कई गुना बढ़ गई है.

ख़बरें फटाफट

पश्चिम चम्पारण: जिले के बगहा 02 प्रखंड स्थित कदमहिया गांव निवासी कृषक सत्येंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुमन देवी मशरूम के पाउडर को तैयार कर सलाना पांच लाख रुपए तक की आमदनी कर रही हैं. उनका कहना है कि वर्तमान में मशरूम की फार्मिंग और उसकी बिक्री एक आम व्यवसाय बन चुकी है. लेकिन मशरूम की प्रोसेसिंग कर उसका पाउडर तैयार करने का व्यवसाय गिने चुने लोग ही कर रहे हैं.

700 रुपए प्रति किलो मशरूम का चूर्ण
वे बताते हैं कि बाज़ार में एक किलो मशरूम के पाउडर की कीमत 700 रुपए प्रति किलो तक है.जहां तक बात लगात की है, तो मशरूम की फार्मिंग में आने वाली लागत में ही इस काम को शुरू किया जा सकता है.ऐसे में यदि कोई किसान इस कारोबार को शुरू करता है, तो एक बार की लागत में ही आमदनी का दायरा कई गुना बढ़ सकता है.

एक ही लागत में डबल आमदनी
सुमन देवी अपने पति के साथ मिलकर करीब चार वर्षों से ओएस्टर मशरूम की फार्मिंग का काम कर रही हैं. व्यवसाय शुरू करने के तीन साल तक उन्होंने सिर्फ़ इसकी बिक्री को ही बढ़ावा दिया, लेकिन चौथे साल उन्होंने इसकी प्रोसेसिंग कर पाउडर तैयार करने का फैसला लिया. मजे की बात यह है कि इस काम में उन्हें अलग से इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी. थोड़ी बहुत मेहनत के साथ लैब टेस्ट और फूड लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा कर कारोबार को शुरू कर लिया गया.

100 रुपए की बैग से 700 की आमदनी
सत्येंद्र बताते हैं कि मशरूम के चूर्ण की ब्रांडिंग रुद्र नेचुरल के नाम से की गई है. एक किलो मशरूम का चूर्ण तैयार करने में लगभग 5 किलो तक साबुत मशरूम की जरूरत पड़ती है. स्पॉन और उर्वरक से भरे 100 रुपए की एक बैग से 5 किलो तक मशरूम की हार्वेस्टिंग होती है. साबुत बेचने पर यह 100 रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है. इस प्रकार 100 रूपए की एक बैग से 500 रुपए की आमदनी होती है. लेकिन यदि इससे चूर्ण तैयार कर लिया जाए, तो एक किलो चूर्ण से 700 रुपए तक की आमदनी की जा सकती है.

सालाना 7 लाख का व्यापार
सुमन बताती हैं कि वो हर महीने 5 क्विंटल तक मशरूम की हार्वेस्टिंग करती हैं. इसमें से 30 से 35 किलो तक मशरूम का चूर्ण तैयार होता है और बचे हुए को साबुत बेचा जाता है. मॉल्स, रेस्तरां और होटल में इनकी डिमांड इतनी है कि खरीदार 700 रुपए प्रति किलो की दर से पाउडर और 100 रुपए प्रति किलो की दर से साबुत मशरूम की खरीदारी बड़ी आसानी से कर लेते हैं. इस प्रकार मशरूम के इस कारोबार से सुमन और उनके पति साल में करीब 7 लाख रुपए तक का कारोबार कर रहे हैं.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top