सदर प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी में संकुल बैठक हुई। इसमें एमआईएस मिनिमय डे द्वारा ऑनलाइन डाटा भरने का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का विवरण, स्प्लिट सिलेबस अनुमोदन, विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज करना, ई-कल्याण हेतु बच्चों का बैंक विवरण, सावित्रीबाई फुले योजना हेतु बालिकाओं के नाम का विवरण अपलोड करना शामिल है। प्रशिक्षण में टाटा कॉलेज कॉलोनी के अलावा महुलसाई संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं कृष्णा देवगम, रानी पूनम, अनिला सुंडी, विजय लक्ष्मी हेम्ब्रम, लक्ष्मी बोयपाई, सुषमा दोराई, पदमिनी सावैयां, फूलमती, कोना आल्डा आदि उपस्थित थे। सीआरपी सुब्रतो चंद्र त्रिपाठी व निरुप चंद भी उपस्थित थे।
Source link