भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, गर्भवतियों की एएनसी व शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर



स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक डीआरडीएस सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी दीपांकर चौधरी ने की। बैठक में गर्भवतियों का शत-प्रतिशत ए एन सी कराने, तथा आवश्यक रूप से उनका अल्ट्रासाउंड कराने का निर्देश दिया गया। पूर्ण टीकाकरण में जिले की उपलब्धि कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सहिया के माध्यम से छूटे लाभार्थियों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यदि गर्भावस्था या प्रसव के दौरान नवजात शिशु या गर्भवती माताओं की मृत्यु होती है, तो आवश्यक रूप से एम डी आर अथवा सी डी आर प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की समीक्षा में पाया गया कि जिले में 70+ आयु वर्ग के लोगों के वय वंदना कार्ड निर्माण में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि कम है। इस पर उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, तथा सहिया साथी के माध्यम से वय वंदना कार्ड निर्माण कराने का निर्देश दिया। जिले के सभी राशन कार्डधारियों का योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु अपने प्रखंड के वीएलई के साथ बैठक कर कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया। योजना के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिक से अधिक मरीजों का उपचार करने का भी निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना की समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड द्वारा अब तक सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को राशि उप-आवंटित नहीं की गई है। इस पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। अगस्त माह तक सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को राशि उप-आवंटित करने का निर्देश दिया गया। दिसंबर माह तक संकल्प के अनुसार राशि व्यय करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में टी बी, मलेरिया, तथा कुष्ठ रोग कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। आमजनों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top