भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खेलो झारखंड छिपी प्रतिभा को तराशने का मंच : बीईओ




सीएम एसओई नदिया हिंदू उच्च विद्यालय लोहरदगा प्ले ग्राउंड में खेलो झारखण्ड के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता के समापान समरोह के मौक़े पर विजेताओं को सम्मानित बीईओ राजीव रंजन ने किया गया। मौके पर बीईओ राजीव रंजन ने वॉलीबॉल 100, 200, 400, 3000 मीटर दौड़ में शामिल बालक बलिका से कहा कि ग्रामीण और शहर के छोटे कस्बे से छिपी प्रतिभा को निखारने में शिक्षा विभाग एक अच्छा प्लेटफार्म मुहैया कराई है। लोहरदगा की प्रतिभा राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना लोहा मनवाया है और जिले का परचम बुलंद किया। बीपीओ मंजू देवी और शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि शिक्षकों और तैनात खेल प्रशिक्षक के बदौलत ही खेलो झारखंड अपने मुकाम पर पहुंचा। प्रखंड स्तरीय खेलो झारखण्ड को संचालित करने में संजय उरांव, रश्मि खेस, आरती कुमारी, प्रतिभा खलखो, उर्सुला कुजूर, विक्की कुमार, गंगाधर महतो , सुमो खेस, राजेन्द्र लकड़ा, बीरेंद्र यादव, संजय कुजूर, कुलदीप मिंज ने मुख्य भूमिका निभाया। मौके पर प्रज्या संस्था के अनिल कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे। 400 मीटरबालक वर्ग में आयुष राज, बसरी नगरा निकी उरांव केजीवीबी कुजरा, 800मीटर बालिका एकलव्य कुजरा, बॉयज में मुन्ना खेरवार नेताजी रही, 3000 मीटर बालिका दौड़ में एसओई कस्तूरबा। वॉलीबॉल बॉयज में चुन्नी लाल हाई स्कूल एवं बालिका में सीएम एसओई नदिया हाई स्कूल बना विजेता। खोखो में अंडर बालिका में एकलव्य विद्यालय कुजरा, बालक वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस हाई स्कूल हिरही बना विजेता रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top