Last Updated:
Beauty Tips: रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता ने चेहरे के खुले रोमछिद्रों और ढीली त्वचा के लिए गर्म तौलिए व आइस क्यूब मसाज के घरेलू उपाय बताई हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा एक हफ्ते करने के बाद चेहरे पर परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा.
रांची: वैसे तो आजकल लोग चेहरे की चमकती त्वचा के लिए कई प्रोडक्ट अपनाते हैं. ऐसे में रांची की मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट कविता ने चेहरे के खुले रोमछिद्रों और ढीली त्वचा की समस्या से निपटने के लिए दो घरेलू तकनीकों का सुझाव दिया है. इन तकनीकों में गर्म तौलिए का उपयोग और आइस क्यूब से चेहरे की मसाज शामिल है, जिससे एक हफ्ते में परिणाम मिलने का दावा किया गया है. आइये जानते हैं इस घरेलू उपाय के बारे में.
गर्म तौलिए का उपयोग
रांची की फेसम ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के अनुसार, सबसे पहले एक तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इस गर्म तौलिए को 5 मिनट के लिए चेहरे पर रखें और हल्का-हल्का दबाएं. ताकि गर्माहट चेहरे तक पहुंचे. ऐसा करने से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाते हैं और अंदर की गंदगी बाहर निकलती है, जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से साफ हो जाता है. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराने की सलाह दी गई है.
आइस क्यूब से मसाज
गर्म तौलिए की प्रक्रिया के बाद, चेहरे पर आइस क्यूब से 10 मिनट तक मसाज करनी चाहिए. यह मसाज खुले हुए रोमछिद्रों को तुरंत बंद करने और त्वचा को कसने में मदद करती है, जिससे चेहरा टोन होता है. यदि रोमछिद्र बहुत अधिक खुले हैं, तो इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक प्रतिदिन करना चाहिए, जिसके बाद इसे हफ्ते में 2 दिन किया जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि 3-4 हफ्तों में त्वचा काफी टाइट हो जाएगी.
एलोवेरा जेल के फायदे
आइस क्यूब से मसाज करने के बाद, चेहरे को तौलिए से पोंछकर एलोवेरा जेल से दो-तीन मिनट तक मसाज करने की सलाह दी गई है. एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगा रहने देना चाहिए, क्योंकि यह भी प्राकृतिक रूप से रोमछिद्रों को बंद करने और त्वचा को कसने में सहायक होता है. इससे आपकी त्वचा भी चमकदार हो जाएगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें