भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोरांबे जंगल में 20 हाथियों का है डेरा, दर्जनों किसानों की फसलें...



गोला प्रखंड क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत में आनेवाले कोरांबे जंगल में बीती रात से करीब 20 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। हाथियों के जंगल में पहुंचने से आसपास के गांवों के किसानों में दहशत का माहौल है। झुंड ने मुरपा, बंदा, मुरमुट्ट सहित आसपास के गांवों में किसानों के खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने बबलू साव, गोबिंद मुर्मू, अनीता देवी, रामप्रसाद गुप्ता, गोपाल महतो, परमानंद महतो समेत दर्जनों किसानों के खेतों में लगी मक्का, धान सहित अन्य फसलों को जमकर खाया और रौंदकर बर्बाद कर दिया। तैयार फसलों के नुकसान से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। हाथियों के झुंड के क्षेत्र में मौजूद रहने के कारण ग्रामीणों को खेतों की ओर जाने में भी डर लग रहा है। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित तरीके से क्षेत्र से बाहर निकालने तथा फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फसल क्षति के मुआवजे के लिए प्रभावित किसानों ने पुरबडीह स्थित वन विभाग कार्यालय में आवेदन भी जमा किया है। किसानों ने विभाग से जल्द फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा भुगतान करने की मांग की है। वनकर्मी हाथियों को भगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top