भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

क्षमावाणी को राष्ट्रीय क्षमा दिवस घोषित करे सरकार




श्री दिगम्बर जैन समाज रामगढ़ के सचिव योगेश सेठी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व गृह मंत्री अमित शाह को पत्र प्रेषित कर जैन धर्म के पावन पर्व क्षमावाणी को राष्ट्रीय क्षमा दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की। योगेश सेठी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि आप ने क्षमावाणी के महत्व को स्वीकार कर अपने संबोधन में मिच्छामि दुक्कड़म कहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जैन धर्म का मुख्य सिद्धांत ही दया, ममता, करुणा और क्षमा है। हम जैन धर्मावलंबी क्षमावाणी के पावन अवसर पर अपने से छोटे व बड़े सभी से विगत वर्ष में जाने-अनजाने में अपने द्वारा की गई भूलों के लिए क्षमा मांगते हैं। क्षमा मांगने से और क्षमा करने से मांगने वाले और देने वाले दोनों की मर्यादा की बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा समस्त जैन समाज की तरफ से अनुरोध करते हुए कहा कि इस विषय पर शीघ्रता से विचार करे। इसे इसी वर्ष से राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की जाए। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने दी। योगेश सेठी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top