Last Updated:
बोकारो की निधि ने ‘देसी करारा’ नाम से मल्टीग्रेन ठेकुआ का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया है. वे गेहूं, रागी, ओट्स, गुड़ और घी से हेल्दी ठेकुआ बनाती हैं. एमएससी एग्रीकल्चर पास निधि को हर महीने 50 से ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं. वे अब तक 3 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं.
बोकारोः ठेकुआ को आमतौर पर त्योहारों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बोकारो की निधि ने इसी पारंपरिक स्वाद को हेल्दी ट्विस्ट देकर अपना बिजनेस मॉडल बना लिया. वह ‘देसी करारा’ के नाम से इंस्टाग्राम और वेबसाइट के माध्यम से मल्टीग्रेन ठेकुआ की बिक्री कर रही हैं. अपने इस ऑनलाइन कारोबार से वह अच्छी कमाई करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल भी पेश कर रही हैं.
खास बातचीत में निधि ने बताया कि शाम के समय हेल्दी नाश्ते के विकल्पों की कमी को देखते हुए उनके मन में इस कारोबार का विचार आया. ऐसे में उन्होंने सोचा कि क्यों न घर से ही छोटे स्तर पर हेल्दी ठेकुआ और अन्य स्नैक्स तैयार किया जाए. इसी सोच के साथ उन्होंने ‘देसी करारा’ की शुरुआत कि.
मल्टीग्रेन ठेकुआ की खास पहचान
आगे निधि ने बताया कि ने बताया कि उनके मल्टीग्रेन ठेकुआ में गेहूं ,रागी ओट्स के साथ चीनी की जगह गुड और तेल की जगह घी का उपयोग किया जाता है. जोकि इसे स्पेशल बनाता हैं और उनके यहां 250 ग्राम मल्टीग्रेन ठेकुआ की कीमत 499 रुपये और 500 ग्राम की कीमत 699 रुपये है. इसके अलावा आटे कि नीमकी भी तैयार करते है. लेकिन उनके यहां सबसे ज्यादा डिमांड ठेकुआ की रहती है.
वहीं, पढ़ाई-लिखाई को लेकर निधि ने बताया एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की हैं. वह अपने काम और कारोबार दोनों को साथ लेकर चल रही हैं और इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में उनके परिवार और पति का पूरा सहयोग मिलता है. उनके पति बैंक मैनेजर हैं और ऑनलाइन कारोबार सहित दूसरे कामों में भी उनकी मदद करते हैं.
वहीं निधि ने बताया कि कारोबार के जरिए वह दो महिलाओं को अस्थायी तौर पर रोजगार भी दे रही हैं. ये महिलाएं ठेकुआ तैयार करने में उनकी मदद करती हैं.
हर महीने मिलते हैं 50 से अधिक ऑर्डर
निधि के अनुसार, ‘देसी करारा’ को शुरू किए करीब एक साल हो चुका है. इस दौरान हर महीने 50 से अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं. अब तक कारोबार के जरिए 3 लाख रुपये से अधिक का बिजनेस हो चुका है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उनके उत्पाद बोकारो के अलावा दूसरे स्थानों तक भी ग्राहकों को भेजे जाते हैं.
वही निधि का लक्ष्य आने वाले समय में ‘देसी करारा’ में स्नैक्स की कई और हेल्दी वैरायटी जोड़ना है, ताकि लोगों को स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी खाने के ज्यादा विकल्प मिल सकें. वह महिलाओं को संदेश देते हुए कहती हैं कि खुद का काम शुरू करने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती है. छोटे स्तर से शुरुआत कर मेहनत और अच्छी गुणवत्ता के दम पर कारोबार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें