भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

करमाटांड़ में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन



करमाटांड़ शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को शाम 3 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में कर्माटांड़ क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक एकजुटता और आपसी समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारी की जा रही है। आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से सम्मेलन में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top