भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 25 August 2026 | Sawan maas trayodashi tithi 2026...


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 August 2026: आज भौम प्रदोष व्रत के साथ सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत और मंगलवार व्रत की पूजा अर्चना की जाएगी. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, बालव करण, आयुष्मान योग, उत्तर का दिशाशूल है. मंगलवार व्रत के साथ आज सावन मास का अंतिम भौम प्रदोष व्रत और मंगला गौरी व्रत का अद्भुत संयोग बन रहा है. आज हनुमानजी के साथ भगवान शिव और माता पार्वती (मंगला गौरी) की पूजा करना अत्यंत फलदायी रहेगा. कर्ज, आर्थिक समस्याओं से मुक्ति और लंबी आयु के लिए भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा करना चाहिए. साथ ही साहस, पराक्रम, ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए हनुमानजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए. आज सुबह 6:10 बजे सूर्योदय और शाम 6:47 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 5:09 बजे चंद्रोदय और अगले दिन तड़के 4:12 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य मघा नक्षत्र में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा देर रात तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे.

आज मंगलवार व्रत के साथ सावन का अंतिम मंगला गौरी और भौम प्रदोष तिथि का व्रत किया जा रहा है. आज मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. भक्त स्नान करके लाल वस्त्र धारण कर हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित कर सकते हैं. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करके भगवान से शक्ति, साहस और संकटों से रक्षा की प्रार्थना की जाती है. साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक माना गया है. कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ने की मान्यता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत और पूजा करने से शिव-पार्वती और बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 अगस्त 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 06:20 ए एम तक, त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 10:51 पी एम तक, श्रवण नक्षत्र
आज का करण- बालव – 06:20 ए एम तक, कौलव – 07:13 पी एम तक
आज का योग- आयुष्मान – 07:41 ए एम तक, सौभाग्य योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मकर राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:51 पी एम
चन्द्रोदय- 05:20 पी एम
चन्द्रास्त- 03:53 ए एम, 26 अगस्त

आज के शुभ योग और मुहूर्त 25 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:25 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:51 पी एम से 07:13 पी एम
अमृत काल: 03:49 पी एम से 05:34 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम से 12:46 ए एम, 26 अगस्त
रवि योग: 10:51 पी एम से 05:57 ए एम, 26 अगस्त
त्रिपुष्कर योग: 05:56 ए एम से 06:20 ए एम

शिववास: कैलाश पर – 06:20 ए एम तक, नन्दी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2026
राहुकाल: 03:37 पी एम से 05:14 पी एम
यमगण्ड: 09:10 ए एम से 10:47 ए एम
गुलिक काल: 12:24 पी एम से 02:01 पी एम
आडल योग: 12:26 ए एम से 05:57 ए एम, 26 अगस्त
विडाल योग: 04:17 पी एम से 12:36 ए एम, 26 अगस्त
दुर्मुहूर्त: 08:31 ए एम से 09:23 ए एम
दिशाशूल: उत्तर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top