भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बांकुडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट, पेनल्टी शूटआउट में एफसी इलेवन विजेता




बांकुडीह में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अज़हरुद्दीन ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट में एफसी इलेवन और आरसी इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें एफसी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसी इलेवन को 2-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। अज़हरुद्दीन ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और मेहनत की भावना विकसित करता है। इससे टीम भावना मजबूत होती है और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र के समग्र विकास के साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। मौके पर निशापती हांसदा, अंगद मिर्धा, बलदेव सोरेन , नईम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top