भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शनि नवग्रह मंदिर में वार्षिक महोत्सव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु



रजवाड़ी स्थित भगवान शनि नवग्रह मंदिर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में पूजन, हवन, भंडारा और भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि और नवग्रह देवताओं की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव में हवन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार की खुशहाली और सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान जिलेवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई। शाम के बाद मंदिर परिसर में भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। इसमें प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मौके पर मुख्य यजमान नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, तरुण गुप्ता समेत मंदिर कमेटी के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कहा कि वार्षिक महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज और जिले के लोगों के सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना करना है। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि और नवग्रह देवताओं से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top