भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शराब व अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान




जिले में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री, तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अड्डेबाजी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस व पीसीआर गश्ती दल शहर के विभिन्न संवेदनशील व सार्वजनिक स्थानों पर लगातार छापेमारी व गश्त कर रहे हैं। इसी क्रम में 24 अगस्त को सिमडेगा थाना व पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजार टांड़, अटल पार्क, केलाघाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। पुलिस टीम ने इन स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री, तथा सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी की गतिविधियों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस टीम को देखकर कुछ महिलाएं अवैध शराब छोड़कर मौके से फरार हो गईं। पुलिस ने मौके पर उपलब्ध अवैध शराब जब्त की। नियमानुसार उसे विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप देखा गया। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि वहां आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रख रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर के बाजार, हाट, पार्क, खेल मैदान व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री, तथा अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस गश्ती दल ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से निगरानी व जांच करेगा। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी स्थान पर अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो, अथवा सार्वजनिक स्थान पर असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले लोगों की जानकारी आवश्यकतानुसार गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top