भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सावन के अंतिम सोमवारी में निकाली गई बाइक रैली



सावन महीने के अंतिम सोमवार को योगी सेना के बैनर तले शहरी क्षेत्र के बरवाटोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं बाइक रैली मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। जो पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद भंडरा प्रखण्ड अंतर्गत स्थित अखिलेश्वर धाम मंदिर पहुंची। वहीं युवाओं की टोली रैली के दौरान जय भोलेनाथ, ॐ नमः शिवाय, बोल बम, जय श्रीराम का नारा लगाते हुए दिखे। अखिलेश्वर धाम पहुंचकर युवाओं की टोली में भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण किया। साथ ही जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बाइक रैली में आदर्श गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, श्रेयांश सिद्धार्थ, प्रियांशु कुमार, नवीन कुमार, आशीष साहू, अनिकेत कुमार, गौरव कुमार, यशस्वी राज, आर्यमन केशरी, ऋत्विक सिंह, अक्षत कुमार, नित्य राज, राजवीर सिंह, शुभ सोमिल, आर्यमान गुप्ता, तुषार सहित अन्य लोग शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top