भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कीटनाशी विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया




फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना 2026-27 के अंतर्गत जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा के सभागार में कीटनाशी विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कीटनाशकों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, फसल सुरक्षा तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के संबंध में विक्रेताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, बानो के वैज्ञानिक सनद सवैया एवं नीना भारती द्वारा कीटनाशकों के उचित एवं सुरक्षित उपयोग, उनके प्रयोग की विधि, मात्रा, सावधानियों तथा फसल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित उपयोग तथा किसानों को सही तकनीकी सलाह देने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने उपस्थित कीटनाशी विक्रेताओं को कीटनाशकों के विक्रय, भंडारण, निर्धारित दर, लेबल एवं अनुशंसित उपयोग सहित आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने विक्रेताओं से किसानों को सही एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अभिनंदन कुमार, निरीक्षक, पौधा संरक्षण, कार्यालय ने सभी कीटनाशकों का मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित सभी कीटनाशी विक्रेताओं को फसल सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top