भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चोरी के शक में युवक को पोल से बांधकर पीटा:हरिओम कॉलोनी में...




सदर प्रखंड की हरिओम कॉलोनी में मंगलवार सुबह मोबाइल चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसे बिजली के पोल से रस्सी के सहारे बांध दिया और पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना देकर बुलाया अौर युवक को सौंप दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिंदु देवी के घर से मोबाइल चोरी कर एक युवक भाग रहा था। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार और पता जवाहर नगर बताया। उसने लोगों से माफी मांगी और दावा किया कि उसने पहली बार ऐसी गलती की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने पुलिस से युवक से पूछताछ कर मोबाइल चोरी के आरोप की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, युवक को पोल से बांधकर पीटने की घटना की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में मोबाइल और अन्य सामान चोरी की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top