गुमला|विकास भारती बिशुनपुर परिसर स्थित जन शिक्षण संस्थान गुमला के तत्वावधान में प्रशिक्षकों के कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से दो दिवसीय ”कैपेसिटी बिल्डिंग” (क्षमता निर्माण) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े कुल 35 प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके उपरांत विनीत कुमार द्वारा औपचारिक रूप से प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराया। सत्र की विधिवत शुरुआत करते हुए संस्थान के डायरेक्टर इंचार्ज योगेश राय ने एक विचारोत्तेजक समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) का संचालन किया।
Source link