भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर बैठे 70 हजार की कमाई, रांची के व्यापारी ने बताया कुर्ती...


Last Updated:

Business Idea: झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने कपड़ा व्यापारी अमित ने महिलाओं के लिए कुर्ती के बिजनेस को काफी सफल बताया है. उन्होंने कहा कि यह व्यवसाय घर से ही शुरू किया जा सकता है. इसके लिए शुरुआती निवेश लगभग 25,000 रुपये की आवश्यकता होती है. इसको हर कोई पसंद भी करता है. आइये जानते हैं कैसे करें यह बिजनेस.

अमित के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले 25,000 रुपये का निवेश करके सूरत जाना चाहिए. सूरत में कुर्तियों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है, जिससे वहां काफी सस्ते में माल मिल जाता है. उन्होंने बताया कि सूरत से खरीदे गए माल पर 50% तक का मार्जिन मिल सकता है और वहां लेटेस्ट कलेक्शन के साथ हर तरह के डिजाइन उपलब्ध होते हैं. ऐसे में कस्टमर को उनकी पसंद के अनुसार कुर्ती भी मिल जाएगी.

अमित ने इस बात पर जोर दिया कि सूरत जाने से पहले अपने आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की पसंद को समझना बहुत जरूरी है. उन्होंने सलाह दी कि ग्राहकों की कुर्ती, डिजाइन, फैब्रिक और उनकी पसंद को बारीकी से ऑब्जर्व करना चाहिए. यदि ग्राहकों की पसंद को समझे बिना गलत माल खरीद लिया जाता है, तो बिक्री प्रभावित हो सकती है.

मार्केटिंग के लिए अमित ने कई सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि जहां मेले लगते हैं, वहां स्टॉल लगाकर कपड़ों की प्रदर्शनी की जा सकती है, इसके अलावा, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके विज्ञापन किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और उसमें कुर्तियों के छोटे-छोटे वीडियो डालने की सलाह दी. अमित के अनुसार, यदि कोई महिला एक दिन में 5 से 6 कुर्तियां भी बेच पाती है, तो वह महीने में 60-70 हजार रुपये कमा सकती है.

अमित ने बिजनेस में सफलता के लिए गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही. उन्होंने बताया कि एक बार ग्राहक का भरोसा उठ जाने पर उसे वापस जीतना बहुत मुश्किल होता है. इसलिए, उत्पाद की गुणवत्ता दमदार होनी चाहिए, ताकि एक संतुष्ट ग्राहक 10 अन्य लोगों के बीच आपके उत्पाद का विज्ञापन कर सके.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top