भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ओडिशा में बाढ़ का पानी घटा तो बढ़ा सांपों का खतरा, घरों...



ओडिशा में बैतरणी, ब्राह्मणी और खरास्रोता नदियों का बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में सांपों का खतरा बढ़ गया है. दशरथपुर, बारी, बिंझारपुर और जाजपुर ब्लॉक के कई गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंचने के साथ बड़ी संख्या में सांप भी घरों और आसपास के इलाकों में घुस गए हैं. दशरथपुर, बारी और बिंझारपुर में जहरीले सांपों के दिखने की खबरें सामने आई हैं. कोबरा, स्पेक्टेकल्ड कोबरा, करैत और वाइपर समेत कई प्रजातियों के सांपों को देखा गया है. स्थानीय स्नेक हेल्पलाइन की मदद से सांपों को पकड़ने और उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का अभियान जारी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top